गंज बाजार में भक्ति का महासंगम, सुंदरकांड पाठ के बाद विशाल भंडारा।

सोलन | गंज बाजार स्थित मंदिर श्री श्री शूलिनी पीठम इन दिनों दुल्हन की तरह सजा हुआ है। भक्ति और आस्था के इस विशेष आयोजन में गुप्ता परिवार द्वारा सुंदरकांड पाठ और भंडारे का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें शहरवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।गुप्ता परिवार के अशोक गुप्ता ने बताया कि आज ही के दिन 8 वर्ष पूर्व राजस्थान से विशेष रूप से हनुमान जी की मूर्ति लाकर मंदिर में प्रतिष्ठित की गई थी। तभी से हर वर्ष इस दिन विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।मंदिर की सजावट इस बार भी आकर्षण का केंद्र रही। दिल्ली से आए कारीगरों द्वारा 70 प्रकार के फूल-पत्तियों से मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।इस धार्मिक आयोजन में शहर की महिला शक्ति द्वारा सुंदरकांड पाठ किया गया, जिसके बाद सभी श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जहां हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।समाजसेवी मुकेश गुप्ता ने कहा कि “ऐसे धार्मिक आयोजनों से जहां धर्म का प्रचार-प्रसार होता है, वहीं समाज में आपसी भाईचारा भी मजबूत होता है। यह हमारा सौभाग्य है कि हमें हर साल इस सेवा का अवसर मिलता है।”अंत में गुप्ता परिवार के सदस्यों—पदम गुप्ता, राकेश गुप्ता, राहुल गुप्ता, अंकित गुप्ता, गौरव गुप्ता, सौरभ गुप्ता, सुमित गुप्ता, अर्पित गुप्ता, नामित गुप्ता, अमित गुप्ता, रोहित गुप्ता, वीणा गुप्ता, राज गुप्ता, सरोज गुप्ता, मीना गुप्ता और अनीता गुप्ता—ने शहर की महिला शक्ति व सभी श्रद्धालुओं का आयोजन में भारी संख्या में शामिल होने के लिए धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *