कंडाघाट में 15 जून तक होगी स्व-गणना, नागरिकों से भागीदारी की अपीलराखी गोयल (कंडाघाट)।

कंडाघाट में 15 जून तक होगी स्व-गणना, नागरिकों से भागीदारी की अपीलराखी गोयल (कंडाघाट)कंडाघाट: नगर पंचायत कंडाघाट क्षेत्र में जनगणना के प्रथम चरण के तहत स्व-गणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया 01 जून 2026 से 15 जून 2026 तक जारी रहेगी, जिसमें क्षेत्र के नागरिक स्वयं ऑनलाइन माध्यम से अपने परिवार से संबंधित जानकारी दर्ज कर सकते हैं।नगर पंचायत सचिव अभिनव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्व-गणना की सुविधा से जनगणना प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाया जा रहा है। इसके माध्यम से आंकड़ों की शुद्धता भी सुनिश्चित होगी।प्रशासन ने सभी नागरिकों से निर्धारित समयावधि के भीतर स्व-गणना पूरी करने की अपील की है। नागरिक se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर अपनी और अपने परिवार की अद्यतन जानकारी दर्ज कर सकते हैं।नगर पंचायत कंडाघाट ने इसे राष्ट्रीय महत्व का कार्य बताते हुए क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे इस प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *