स्कूल में बच्चों ने उगाई ढिंगरी मशरूम, मिड-डे मील में परोसी जाएगी ताजी सब्जी।
स्कूल में बच्चों ने उगाई ढिंगरी मशरूम, मिड-डे मील में परोसी जाएगी ताजी सब्जी*राखी गोयल (कंडाघाट) व्यावहारिक शिक्षा और पोषण को जोड़ने की दिशा में *सीबीएसई कंडाघाट पाठशाला* की पहल रंग लाई है। *प्रधानाचार्य कुलदीप सूर्या* के मार्गदर्शन में *सीएचटी रमा पंवार* और *विज्ञान अध्यापिका नलिनी* की देखरेख में *पाठशाला के बच्चों* ने स्कूल परिसर में ढिंगरी/ऑयस्टर मशरूम की खेती की।मशरूम बैग्स से तैयार हुई *4.5 किलोग्राम ताजी ढिंगरी मशरूम* की फसल को *मिड-डे मील में मशरूम की सब्जी बनाकर बच्चों को परोसा जा रहा है*। बच्चे बड़े उत्साह से अपनी उगाई हुई फसल का स्वाद ले रहे हैं।*पाठशाला के बच्चे* खुद बैग तैयार करने से लेकर नमी बनाए रखने और कटाई तक का काम कर रहे हैं। इससे उन्हें विज्ञान के साथ-साथ स्वावलंबन और स्वच्छ खानपान का व्यावहारिक पाठ भी मिल रहा है।*प्रधानाचार्य कुलदीप सूर्या* ने कहा कि यह गतिविधि बच्चों को किताबी ज्ञान से आगे बढ़ाकर जीवन कौशल सिखा रही है। *सीएचटी रमा पंवार* और *नलिनी मैडम* की मेहनत से यह नवाचार अब स्कूल की नियमित गतिविधि बन गया है।—

