जनसेवा और स्वास्थ्य के संकल्प के साथ कांगड़ा पहुंचा जीवन आयुर्वेद

कांगड़ा। आयुर्वेदिक चिकित्सा के क्षेत्र में कार्यरत जीवन आयुर्वेद ने कांगड़ा में अपनी नई ओपीडी की शुरुआत कर क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य सेवाओं की नई सौगात दी है।
संस्थान के निदेशक विजय कुमार सिंह ने कहा कि जीवन आयुर्वेद का लक्ष्य प्रत्येक व्यक्ति तक सुरक्षित, प्राकृतिक और प्रभावी उपचार पहुंचाना है। वहीं निदेशक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि संस्था लगातार लोगों के विश्वास पर खरी उतरने का प्रयास कर रही है और कांगड़ा में नई ओपीडी उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि यह केंद्र रोगों के मूल कारणों को समझकर व्यक्तिगत आयुर्वेदिक उपचार प्रदान करेगा। उद्घाटन अवसर पर संस्थान के निदेशकों ने सभी शुभचिंतकों, मरीजों और कर्मचारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके सहयोग के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी।
नई ओपीडी के शुभारंभ के साथ जीवन आयुर्वेद ने कांगड़ा क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है।
