You are here:Home » अमृतपाल के खिलाफ पंजाब पुलिस का ‘ऑपरेशन 14 अप्रैल’! श्रद्धालु के भेष में भाग सकता है पाकिस्तान
अमृतपाल के खिलाफ पंजाब पुलिस का ‘ऑपरेशन 14 अप्रैल’! श्रद्धालु के भेष में भाग सकता है पाकिस्तान
236 Views
की मांग करने वाले कट्टरपंथी अमृतपाल को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस ने अपना पहरा बढ़ा दिया है। पंजाब पुलिस के सूत्रों के मुताबिक अमृतपाल की गिरफ्तारी बहुत जल्द होगी। पंजाब में किसी तरीके की स्थिति बेकाबू ना हो, इसके लिए बाकायदा पंजाब में पुलिसकर्मियों की छुट्टियों को भी रद्द कर दिया गया है। 14 अप्रैल तक पुलिस की छुट्टियों के रद्द किए जाने से अनुमान लगाया जा रहा है कि पंजाब पुलिस ‘ऑपरेशन 14 अप्रैल’ को अमृतपाल की हर हाल में गिरफ्तारी कर लेगी। सूत्रों के मुताबिक यह गिरफ्तारी पाकिस्तान जा रहे श्रद्धालुओं के उस दस्ते के दौरान भी हो सकती है, जिसमें अमृतपाल भी भेष बदलकर पाकिस्तान जाने की फिराक में लगा हुआ है। फिलहाल अमृतपाल की गिरफ्तारी के मामले में गृह मंत्रालय भी पंजाब पुलिस से लगातार संपर्क में है। अमृतपाल की योजना पंजाब से पाकिस्तान भागने की अमृतपाल को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस सिर्फ पंजाब ही नहीं, बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार दबिश दे रही है। सूत्रों के मुताबिक पंजाब में जिस तरीके की तैयारियां पंजाब पुलिस की ओर से की गई हैं, उससे इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों के भीतर कुछ बड़ा हो सकता है। हालांकि क्या बड़ा होगा इसको लेकर पंजाब पुलिस के अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि अगले कुछ दिनों के भीतर वारिस पंजाब दे का मुखिया अमृतपाल सलाखों के पीछे होगा। पंजाब की खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के मुताबिक अमृतपाल की योजना पंजाब से पाकिस्तान भागने की है।