“सोलन जिला परिषद की कमान शीला कुमारी के हाथ, अध्यक्ष चुनी गईं”

जिला परिषद सोलन के अध्यक्ष पद पर सुश्री शीला कुमारी के चुने जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके समर्थकों और स्थानीय लोगों ने इस जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाइयां दी हैं।
सुश्री शीला जी के अध्यक्ष बनने से जिला परिषद में विकास कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। क्षेत्रवासियों का मानना है कि उनके नेतृत्व में जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता मिलेगी और विकास कार्यों में तेजी आएगी।
इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के साथ-साथ गणमान्य लोगों ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।
