BCI चेयरमैन के इस्तीफे की मांग को लेकर कंडाघाट में चलाया हस्ताक्षर अभियान

कंडाघाट, 29 अगस्त 2026:
आज कंडाघाट न्यायालय परिसर में बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा के इस्तीफे की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

अभियान में अधिवक्ताओं ने भाग लेकर बार की स्वतंत्रता, स्वायत्तता, पारदर्शिता और जवाबदेही के समर्थन में हस्ताक्षर किए।

BCI के फंड के कथित दुरुपयोग, बार की स्वतंत्रता एवं स्वायत्तता को प्रभावित करने वाले निर्णयों तथा NALSAR University के कानून छात्रों के enrolment को प्रभावित करने वाले आदेश को लेकर गंभीर सवाल उठाए। वकीलों का कहना है कि ऐसे निर्णयों को बाद में वापस लेना मात्र पर्याप्त नहीं है, बल्कि निर्णय प्रक्रिया और संस्थागत जवाबदेही भी सुनिश्चित की जानी चाहिए।

वकीलों ने कहा कि BCI चेयरमैन बार की स्वतंत्रता और regulatory fairness के संस्थागत संरक्षक हैं। ऐसे महत्वपूर्ण पद पर निष्पक्षता, पारदर्शिता और नैतिक जिम्मेदारी सर्वोच्च होनी चाहिए।

वकीलों ने मांग की कि उपरोक्त मुद्दों पर निष्पक्ष जांच एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए और श्री मनन कुमार मिश्रा तत्काल अपने पद से इस्तीफा दें।

यह हस्ताक्षर अभियान बार की गरिमा, स्वतंत्रता, स्वायत्तता और अधिवक्ताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए चलाया गया।
हस्ताक्षर अभियान में अधिवक्ता श्री राजीव शर्मा, , ललित बंसल, जगदीश चंद, नरेश कुमार, दीनानाथ कौंडल, रजनीश शांडिल, राजन, पाठक, पुनीत चौहान वह अन्य अधिवक्ताओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *