ब्रेजा-1कंपनी में मजदूर की मौत पर इंटक ने जताया दुख, पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन

पांवटा साहिब (राजघाट), 4 सितंबर 2026। भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक) हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार अपनी टीम के साथ ब्रेजा-1 कंपनी में कार्यरत मजदूर रेशम सिंह की काम के दौरान हुई मृत्यु पर उनके परिवार से मिलने पहुंचे।इंटक प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने ग्राम बेड़ेवाला, ग्राम पंचायत अमरकोट, तहसील पांवटा साहिब में मृतक कामगार के घर पहुंचकर उनकी पत्नी सावित्री देवी, पुत्र प्रदीप कुमार सहित समस्त परिवारजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया।इस दौरान नरेन्द्र कुमार ने शोक संतप्त परिवार को संगठन की ओर से हरसंभव सहयोग और मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मजदूरों, कर्मचारियों और श्रमिकों के हितों की आवाज उठाना भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ इंटक का प्रमुख उद्देश्य है। संगठन इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए पूरे हिमाचल प्रदेश में मजबूती से कार्य कर रहा है।उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को इंटक हिमाचल प्रदेश की ओर से हर यथासंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा तथा मजदूरों के अधिकारों और हितों के लिए संगठन लगातार आवाज उठाता रहेगा।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार के साथ प्रदेश महासचिव रोहित शांडिल, राज्य कानूनी सलाहकार आदित्य ठाकुर और प्रदेश प्रवक्ता ब्रिजेन्द्र ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
