जर्मन से कृषि विशेषज्ञ आये प्राकृतिक खेती देखने /

जर्मन से कृषि विशेषज्ञ आये प्राकृतिक खेती देखने /
केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती को बढावा देने का हरसंभव प्रयास कर रही है। सोलन जिला के घट्टी गांव में जर्मनी से कृषि विशेषज्ञ प्राकृतिक खेती देखने पहुंचे व यहां की प्राकृतिक खेती व जर्मनी की प्राकृतिक खेती की तुलना की । जर्मनी से आये विशेषज्ञों ने हिमाचल की प्राकृतिक खेती को सराहा ।
जर्मनी से आये विषेश्ज्ञों के समूह में से रजनी ने बताया कि जर्मनी से कृषि विषेश्ज्ञ आये है जिन्होंने प्राकृतिक खेती को जांचा परखा व समझा है। जर्मनी व यहां की तकनीकी का आदान प्रदान किया जायेगा ।
वहीं घट्टी गांव में प्राकृतिक खेती कर रहे किसानो ने खुषी जाहिर करते हुए कहा कि जर्मनी के कृषि विशेषज्ञों ने उनकी प्राकृतिक खेती को सराहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *