हिमाचल महासभा, चंडीगढ़ ने आज चंडीगढ़ पहुँचने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का भव्य स्वागत
हिमाचल महासभा, चंडीगढ़ ने आज चंडीगढ़ पहुँचने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने महासभा द्वारा ट्राईसिटी चण्डीगढ़ में हिमाचल के लोगों में परस्पर भाईचारे, संस्कृति के प्रचार-प्रसार और विभिन्न गतिविधियों के आयोजन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने इस अवसर पर महासभा की मांगों को भी ध्यानपूर्वक सुना और इनके समाधान का आश्वासन दिया।


