सायरी में भाजपा कंडाघाट मंडल की मासिक बैठक आयोजित

सायरी में आज भारतीय जनता पार्टी कंडाघाट मंडल की मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर रूपरेखा तैयार की गई।बैठक के दौरान पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इस बैठक में विशेष रूप से भाजपा नेता रविंद्र परिहार , योगेंद्र वर्मा अशोक ठाकुर , धर्म सिंह (तनु )व जिला परिषद सदस्य हरिचंद मौजूद रहे।
मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।बैठक में आगामी दिनों में होने वाले पार्टी कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए
