मुकेश शर्मा एडवोकेट बने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

मुकेश शर्मा एडवोकेट बने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार
सोलन। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने मुकेश शर्मा, एडवोकेट को प्रदेश कांग्रेस का प्रवक्ता नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर मुकेश शर्मा ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व, मीडिया विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार का हृदय से आभार व्यक्त किया।
मुकेश शर्मा ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि वह नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के साथ-साथ जनहित से जुड़े मुद्दों की आवाज को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
मुकेश शर्मा ने कहा कि संगठन को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वह पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने पार्टी नेतृत्व को विश्वास दिलाया कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी प्रतिबद्धता के साथ किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *