अंडर-19 छात्राओं की सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के पहले दिन घोषित हुए परिणाम

📰
सोलन: चायल में आयोजित अंडर-19 छात्राओं की सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के प्रथम दिन विभिन्न स्पर्धाओं के परिणाम घोषित किए गए। प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।घोषणा प्रतियोगिता (Declamation) में एंजल ने प्रथम, पारवी ने द्वितीय और पूनिमा ने तृतीय स्थान हासिल किया। एंजल ने GSSS Solan (Girls), पारवी ने GSSS Sanwara तथा पूनिमा ने GSSS Dhundan का प्रतिनिधित्व किया।Subhashani प्रतियोगिता में दीक्षित/तेजस्वानी ने प्रथम तथा हर्षिता/मुश्कान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी GSSS Arki और द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी GSSS Dhundan से रहे।संस्कृत गीतिका में वंशिका एवं अन्य ने प्रथम तथा हर्षिता एवं अन्य ने द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रथम स्थान प्राप्त टीम GSSS Arki और द्वितीय स्थान प्राप्त टीम GSSS Dhundan से रही।एकांकी (One Act Play) प्रतियोगिता में GSSS Bawasi और GSSS Arki की टीमों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। इस प्रतियोगिता में GSSS Bawasi की हिमानी को Best Actor चुना गया।वहीं इंस्ट्रुमेंटल म्यूजिक प्रतियोगिता में GSSS Arki ने प्रथम तथा GSSS Chail ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।इस अवसर पर चायल होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा, ग्राम पंचायत चायल के प्रधान पंकज ठाकुर एवं नवीन भी उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।
