कण्डाघाट में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विजयादशमी पर्व, भव्य रावण दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की हुई विजय

कण्डाघाट (सोलन):
अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक पावन पर्व विजयादशमी के शुभ अवसर पर कण्डाघाट स्थित वेदांत समिति परिसर में ‘मेला दशहरा समिति कण्डाघाट’ द्वारा भव्य दशहरा उत्सव एवं रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ किया गया।

इस भव्य एवं अनुशासित कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी तरसेम भारती ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी मधु भारती तथा पुत्री डॉ. दीक्षा भारती भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

कण्डाघाट पहुँचने पर मेला दशहरा समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों—नितिन गुप्ता, साहिल बेदी, ग्रेविल गर्ग, अंकुर गुप्ता, गुरविंदर सिंह, राजेश गुप्ता, सुरेश गर्ग, नवनीत गोयल, मनीष गुप्ता, अनंत गर्ग, लक्ष्य गुप्ता, प्रियांशु, प्रथम, संचित, यतिन, वरुण, राहुल, आरव, प्रथम, तक्ष एवं लक्ष्य—ने मुख्य अतिथि एवं उनके परिवार का गर्मजोशी से स्वागत व अभिनंदन किया।

मुख्य अतिथि तरसेम भारती ने अपने संबोधन में कहा कि मेला दशहरा समिति कण्डाघाट द्वारा आयोजित यह भव्य कार्यक्रम न केवल हमारी सनातन संस्कृति और परंपराओं का जीवंत प्रतीक है, अपितु समाज में एकता, सौहार्द और नैतिकता की अलख जगाने का एक अत्यंत सराहनीय प्रयास है।

उन्होंने उपस्थित जनसमूह को विजयादशमी की बधाई देते हुए भगवान श्री राम से सभी के जीवन से अहंकार, अधर्म और नकारात्मकता का नाश कर सुख, शांति एवं समृद्धि प्रदान करने की प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने इतने भव्य एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए आयोजन समिति का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में विशाल रावण के पुतले का दहन किया गया, जिसे देखने के लिए भारी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। पूरा परिसर “जय श्री राम” के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *