बाहरा विश्वविद्यालय प्रशासन से मिले INTUC Federation के पदाधिकारी, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा

वाकनाघाट, 21 अक्टूबर। बाहरा विश्वविद्यालय, वाकनाघाट में INTUC Federation हिमाचल प्रदेश के पदाधिकारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मुलाकात कर कर्मचारियों के हितों, कार्यस्थल से जुड़ी समस्याओं और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

इस दौरान INTUC Federation हिमाचल प्रदेश के प्रदेश महासचिव (संगठन) रोहित शांडिल और प्रदेश युवा अध्यक्ष विकास चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने विश्वविद्यालय में कार्यरत कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और हितों से जुड़े विषयों की जानकारी ली। साथ ही कर्मचारियों से संबंधित मुद्दों को प्रशासन के समक्ष उचित तरीके से उठाने और आपसी संवाद के माध्यम से समाधान निकालने पर जोर दिया।

रोहित शांडिल और विकास चौहान ने कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना, उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उनकी जायज मांगों को प्रबंधन एवं प्रशासन के समक्ष उठाना श्रमिक संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। INTUC Federation कर्मचारियों की आवाज को मजबूती से उठाने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक संवाद स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

उन्होंने उम्मीद जताई कि विश्वविद्यालय प्रशासन कर्मचारियों से जुड़े विषयों पर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए आवश्यक कदम उठाएगा।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय में कार्यरत राकेश कुमार, नरेश कुमार, अशोक कुमार, राजीव कुमार, राजेश कुमार, दिनेश कुमार, पवन, गौरी शंकर, जगिंदर कुमार, जितेंद्र कुमार, कपिल ठाकुर, रंजीत सिंह और राकेश परिहार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *