प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य (आईटी विभाग) एवं संगठनात्मक ज़िला महासू के आईटी प्रभारी अरुष गुप्ता ने प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई एक पुरानी पोस्ट को लेकर तीखा तंज कसते हुए उन पर करारा राजनीतिक कटाक्ष किया है।

शिमला/सोलन, 24 नवंबर 2026:

अरुष गुप्ता ने कहा कि एक ज़िम्मेदार संवैधानिक पद पर बैठे मंत्री से यह अपेक्षा की जाती है कि वे जनता के सामने तथ्यों को सही रूप में प्रस्तुत करें, लेकिन विक्रमादित्य सिंह ने माननीय प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल जी की वर्ष 2021 की एक पुरानी तस्वीर को अपने फ़ेसबुक पेज पर साझा कर अपनी राजनीतिक अपरिपक्वता और तथ्यों की अनभिज्ञता का ही परिचय दिया है। वर्ष 2021 में प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी और डॉ. राजीव बिंदल नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक थे।

मंत्री जी पर कटाक्ष करते हुए अरुष गुप्ता ने कहा कि “अरे मंत्री जी, आखिर ये क्या कर रहे हैं आप? कांग्रेस नेताओं की यह पुरानी आदत बन गई है कि बिना सोचे-समझे और बिना तथ्यों की जांच किए हर बात पर बयानबाज़ी कर दी जाए।” उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में दूसरों के काम का झूठा श्रेय लेने की होड़ मची रहती है—जहां भी कोई विकास कार्य दिखे, उस पर अपना ठप्पा लगाने की कोशिश की जाती है। विडंबना यह है कि बिना सच जाने इस तरह की भ्रामक बातें फैलाने वालों की बातों पर कुछ लोग आंख मूंदकर यकीन भी कर लेते हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कार्यशैली की सराहना करते हुए गुप्ता ने कहा कि डॉ. राजीव बिंदल का राजनीतिक जीवन, उनकी प्रशासनिक दक्षता और जनसेवा के प्रति समर्पण इतना विशाल है कि पूरी कांग्रेस पार्टी में एक भी ऐसा नेता नहीं है जो उनके कद, अनुभव और कार्यक्षमता की बराबरी कर सके। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि पहले उनके बराबर काम करके और जनता का विश्वास जीतकर दिखाएं।

अंत में अरुष गुप्ता ने तीखे शब्दों में कहा कि राजनीतिक कद और जनसेवा के मामले में विक्रमादित्य सिंह डॉ. राजीव बिंदल के नाखून के बराबर भी नहीं हैं। सस्ती लोकप्रियता प्राप्त करने के लिए पुरानी तस्वीरों का सहारा लेने के बजाय यदि मंत्री जी धरातल पर जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दें, तो उन्हें अपनी तथाकथित उपलब्धियों का इस तरह भ्रामक प्रचार करने की आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी।

जारीकर्ता:
अरुष गुप्ता
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य (आईटी विभाग)
एवं आईटी प्रभारी, संगठनात्मक ज़िला महासू (भाजपा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *