एचडीएफसी बैंक एवं माउंट वैली डेवलपमेंट एसोसिएशन द्वारा उच्च उत्पादकता वाली कृषि पद्धतियों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

सोनाघाट, 25 अगस्त 2025 एचडीएफसी बैंक और माउंट वैली डेवलपमेंट एसोसिएशन (MVDA) के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम “उच्च उत्पादकता वाली खेती की तकनीकें” विषय पर सकोडी़ पंचायत कार्यालय, सोनाघाट में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) कंडाघाट से आए कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीमा ठाकुर, डॉ. राजेश एवं डॉ. अनुराग ने किसानों को सब्ज़ी विज्ञान, फ्लोरीकल्चर (फूलों की खेती) तथा प्राकृतिक खेती की उन्नत विधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
मुख्य बिंदु जिन पर चर्चा हुई –
- सब्ज़ी उत्पादन की उन्नत तकनीकें
उच्च उत्पादक किस्में, नर्सरी प्रबंधन, मिट्टी की उर्वरता एवं एकीकृत कीट प्रबंधन (IPM)।
- प्राकृतिक/जैविक खेती के तरीके
जीवामृत का उपयोग, कम्पोस्ट बनाने की तकनीकें एवं प्राकृतिक कीट नियंत्रण उपाय।
- फूलों की खेती
- मौसमी फूलों की खेती पर विशेष ध्यान, खुले खेतों और संरक्षित (पॉलीहाउस) परिस्थितियों में उत्पादन की तकनीकें।
वैज्ञानिकों ने बताया कि आधुनिक तकनीकों के साथ-साथ प्राकृतिक खेती अपनाने से उत्पादन में वृद्धि के साथ लागत भी कम की जा सकती है। साथ ही, फूलों की खेती को आजीविका का एक सशक्त और लाभकारी विकल्प बताया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 50 किसानों ने सक्रिय भागीदारी की। किसानों ने न केवल तकनीकी प्रश्न पूछे बल्कि एचडीएफसी बैंक और MVDA द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की।
इस अवसर पर MVDA टीम ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण किसानों को नई-नई तकनीकों से अवगत कराते हैं, जिससे वे अपनी खेती को अधिक टिकाऊ और लाभकारी बना सकते हैं

