सोलन में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.19 ग्राम चिट्टे के साथ चार युवक गिरफ्तारसुबाथू रोड स्थित मकान में SIU टीम ने दी दबिश, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

सोलन में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.19 ग्राम चिट्टे के साथ चार युवक गिरफ्तारसुबाथू रोड स्थित मकान में SIU टीम ने दी दबिश, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्जसोलन। जिला सोलन पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सुबाथू रोड स्थित एक मकान में दबिश देकर चार युवकों को 6.19 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 23 नवंबर 2026 को SIU टीम को गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर टीम ने सुबाथू रोड सोलन स्थित एक मकान के कमरे में दबिश दी। यहां रह रहे चार युवकों के कब्जे से 6.19 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करण (19) निवासी डूगा मोड़, सुबाथू रोड सोलन, अमन परिहार (25) निवासी जाबल जमरोट, सोलन, अंशुल गुरंग (27) निवासी लाडेरा, जिला चंबा तथा विशाल (21) निवासी उदय विहार कॉलोनी, सपरून सोलन के रूप में हुई है।पुलिस ने चारों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस थाना सदर सोलन में FIR नंबर 255/2026 दिनांक 23 नवंबर 2026 को NDPS एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। चारों गिरफ्तार युवकों को 24 नवंबर को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस इनके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल कर रही है।
