अब शाहरुख खान की फिल्म में लगेगा का एमसी स्टैन के रैप का तड़का

नई दिल्ली: 

बिग बॉस 16 के विनर एमसी स्टैन के फैंस को खुश करने वाली खबर है. बिग बॉस 16 की ट्रॉफी जीतने के बाद MC Stan की लॉटरी लग गई है. एक तरफ जहां उनकी फैन फॉलोइंग और भी ज्यादा तगड़ी हुई है तो वहीं, वह पहले से भी ज्यादा फेमस हो गए हैं. एमसी स्टैन को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है कि वह शाहरुख खान की मूवी ‘जवान’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, स्टैन, ‘जवान’ के एक गाने में नजर आ सकते हैं. इस खबर के बाद एमसी के फैंस की खुशी देखने ही लायक बन रही है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान की अगली फिल्म ‘जवान’ में एमसी स्टैन नजर आ सकते हैं. फिल्म की ज्यादातर शूटिंग महाराष्ट्र में हुई है. रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म में पुणे मेट्रो को भी दिखाया गया है. अब चूंकि राज्य में एमसी स्टैन की अच्छी-खासी फॉलोइंग है. ऐसे में ‘जवान’ के संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर फिल्म के किसी सॉन्ग में एमसी स्टैन की आवाज शामिल कर सकते हैं. बता दें कि इससे पहले बिग बॉस-16 की ही फेम प्रियंका चाहर चौधरी को लेकर भी खबर आई थी कि वो किंग खान की इसी फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *