WPL का रोमांच आज से, मुंबई गुजरात में खेला जाएगा पहला मैच

वूमंस प्रीमियर लीग के पहले संस्करण का आगाज़आज से होने जा रहा है। टी-20 लीग का पहला मुकाबला गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस महिला टीम के बीच में मुंबई के डा. डीवाई पाटिल स्पोट्र्स एकेडमी में खेला जाएगा। गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच में खेले जाने वाले मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7:30 से होगी। दोनों ही टीमों को लेकर बात की जाए, तो उनमें एक से शानदार महिला खिलाडिय़ों के नाम देखने को मिल जाएंगे। गुजरात जायंट्स की टीम की कप्तान जहां ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज खिलाड़ी बेथ मूनी हैं, वहीं मुंबई इंडियंस महिला टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है। डब्ल्यूपीएल के पहले संस्करण की शुरुआत को लेकर सभी क्रिकेट फैंस काफी बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे थे, जो अब लगभग खत्म होने जा रहा है। इस पहले संस्करण में कुल पांच फ्रेंचाइजी हिस्सा ले रही हैं। जिसमें गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस महिला टीम के अलावा दिल्ली कैपिटल्स, यूपी वॉरियर्स और रॉयल चैलेंजर्स बंगलूर महिला टीम शामिल है।


