हमीरपुर के टिक्कर खतरियां में भीषण अग्निकांड

टिक्कर खतरियां में अचानक ही एक दुकान तथा मकान आग की भेंट चढ़ गया। दुकान को आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने के बाद दमकल विभाग की टीम को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया है लेकिन तब तक लाखों का नुकसान हो चुका था।
आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक टिक्कर खतरियां में लाला हेमराज की दुकान और मकान आग की भेंट चढ़ गए। आग से लाखों के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आगजनी की यह घटना ज्वलनशील पदार्थ के कारण पेश आई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि आग बिजली के शार्ट सर्किट से लगी जब तक फायरबिग़ेड की गाड़ी पहुचीं तब तक लाखों का नुकसान हो चुका था। बाद में आग पर काबू पा लिया गया आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *