कल्होग के विद्यार्थियों ने नौणी वि० वि० में किया औद्योगिक भ्रमण


सोलन ज़िला की कंडाघाट तहसील में स्थित रा० वरि० मा० पा० कल्होग के नौवीं एवं +1 में शिक्षारत कृषि व्यवसायिक संकाय के विद्यार्थियों ने प्रधानाचार्या डॉ० सुनीता कुमारी के मार्गदर्शन में कृषि व्यवसायिक शिक्षिका नेहा टैम्टा व योगिका (व्यवसायिक शिक्षिका हेल्थ केयर) तथा नोडल ऑफिसर सविता नेगी (प्राध्यापिका समाज शास्त्र) व स्वाति शर्मा (प्राध्यापिका गणित) के सान्निध्य में सोलन के नौणी में स्थित डॉ० वाई० एस० परमार बागवानी एवं वानिकी विश्विद्यालय का औद्योगिक भ्रमण किया जिसमें प्रधान कृषि प्रबंधक श्री नरेश भाटिया द्वारा विभिन्न सजावटी फूलों तथा प्रदूषण को नियंत्रित करने वाले पौधों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों ने विश्विद्यालय के फल विज्ञान विभाग का भ्रमण किया तथा शाक विभाग के विशेषज्ञ द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की सब्जियों के प्रदर्शन क्षेत्र का दौरा भी करवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *