एचपीयू के दीक्षांत समारोह में मेहमान बनेंगी राष्ट्रपति मुर्मू*

*एचपीयू के दीक्षांत समारोह में मेहमान बनेंगी राष्ट्रपति मुर्मू*हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के आगामी 26वें दीक्षांत समारोह 19 अप्रैल को होने जा रहा हैं। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगी। राष्ट्रपति 3:20 से 4:20 एक घंटा दीक्षांत समारोह की शोभा बढ़ाएंगी। कुलपति आचार्य सत प्रकाश बंसल ने बताया कि दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्यतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। समारोह की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल करेंगे। कुलपति ने बताया कि समारोह में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह रहेंगे। इसके साथ उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर भी समारोह में उपस्थित रहेंगे। समारोह से सबंधित तैयारियों को लेकर समितियां गठित कर ली गई हैं। इसी बारे में समितियों के समन्वयकों के साथ बैठक आयोजित की गई। समारोह में 100 पीएचडी एवं 118 स्वर्ण पदक दिए जाएंगेउत्साह एवं बलिदान का त्यौहार है बैसाखीसंकष्टी चतुर्थी : व्रत से सारे दुख होते हैं दूरबंद होने से बचेंगे समर स्कूल, 13 तक एडमिशन की छूट मिलने से बंधने लगी राहत की उम्मीद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *