#सोलन:आई.टी.आई. के छात्र, वरटैक्ट, शेड्स कालेज व दिनेश बैंकिंग के प्रशिक्षु ने किया :रक्तदान

सोलन, 6 मार्च (ब्यूरो) : जिला सोलन पत्रकार संघ ने सोमवार को सोलन के चिल्ड्रन पार्क स्थित प्रैस रूम में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें 40 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। इसके अलावा करीब 15-20 लोग ऐसे थे जो ब्लड बैंक की आवश्यक्ता पूरी होने या रेयर ब्लड ग्रुप होने के कारण रक्तदान से वंचित रह गए। इस रक्तदान शिविर को शुभारंभ सोलन की उपायुक्त कृतिका कुलहरी ने किया। उन्होंने पत्रकारों के इस कार्यक्रम की खूब सराहना की। इसके अलावा समापन समारोह नगर निगम सोलन की मेयर पूनम ग्रोवर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
रक्तदान शिविर में पत्रकारों के अलावा, समाजसेवियों, सोलन आई.टी.आई. के छात्र, वरटैक्ट आई.टी.आई. के छात्र, शेड्स कालेज के छात्र व दिनेश बैंकिंग के प्रशिक्षु भी इसमें शामिल हुए। इसमें शमिता ठाकुर, मुस्कान, शुभम कंवर, बलदेव कुमार, अनिल कुमार, सन्नी कुमार, कुलदीप, ज्ञान दत्त, विनोद कुमार, पंकज, गौरव, सुभाष चंद, रमेश कुमार, जतिन वर्मा, यतिन, अभिषेक कौशल, दलीप कुमार, मोहित ठाकुर, मनीश कुमार, नीलम, सतीश, पंकज कुमार, नीरज कुमार, रवि कुमार, अभिषेक, चंचल शर्मा, नैंसी, नरेश पाल, अंजू शर्मा, मनप्रीत कौर, साहिब सुरी, विशाल शर्मा, चंद्रकांत, अजय राणा, मोहन ठाकुर, राजेश राज, मुकुल, विशाल शर्मा, सागर वर्मा व मोहित ने रक्तदान किया। ब्लड बैंक की रक्त रखने की केपेसिटी पूरी होने के बाद कुछ लोगों को बिना रक्तदान के वापस लौटना पड़ा। इसके अलावा कुछ रेयर ब्लड ग्रुप के लोगों को भी रिजर्व केटेगिरी में रखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *