छैला-नेरीपुल-यशवंत नगर सड़क मार्ग के सुधार हेतु केंद्र सरकार गंभीर: नितिन गडकरी ने सांसद सुरेश कश्यप को दी सकारात्मक प्रतिक्रिया—तरसेम भारती

सोलन: हिमाचल प्रदेश की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को गति देने की दिशा में एक बड़ी सफ़लता सामने आई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप द्वारा उठाए गए छैला – नेरीपुल – यशवंत नगर – कुमारहट्टी सड़क के निर्माण और सुधार के प्रस्ताव पर सकारात्मक कदम उठाए हैं।

सांसद सुरेश कश्यप द्वारा 11 मार्च 2025 को भेजे गए अर्ध-शासकीय पत्र का उत्तर देते हुए केंद्रीय मंत्री ने सूचित किया है कि:—

  • प्रस्तावित मार्ग: किमी 0/0 से 84/825 (विशेष रूप से किमी 5/655 से 18/655 तक) के निर्माण कार्य को केंद्रीय सड़क और बुनियादी ढांचा निधि (CRIF) के अंतर्गत सम्मिलित करने पर विचार किया जा रहा है।
  • अधिकारियों को निर्देश: मंत्रालय के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इस प्रस्ताव को प्राथमिकता के आधार पर राज्य सरकार को विचारार्थ भेजा जाए ताकि विकास कार्यों में तीव्रता आ सके।

इस विकासोन्मुख कदम का स्वागत करते हुए प्रदेश संयोजक (रेहड़ी-फड़ी प्रकोष्ठ) एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष (SC मोर्चा) तरसेम भारती ने कहा कि यह हिमाचल की कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़कें न केवल सफर को आसान बनाएंगी, अपितु आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देंगी।

इसी बीच, तरसेम भारती ने महान स्वतंत्रता सेनानी “पंजाब केसरी” लाला लाजपत राय जी की जयंती (28 जनवरी) पर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि लाला जी का सर्वोच्च बलिदान और उनकी प्रखर राष्ट्रवादिता आज भी प्रत्येक भारतवासी के लिए प्रेरणा का पुंजी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *