सुक्खू सरकार ने 10, 000 रुपए की लागत पड़ने वाले बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने का टैंडर किया रद्द

अब हिमाचल में भी बिजली के स्मार्ट मीटर नहीं लगेंगे। यूपी की योगी सरकार के बाद हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने 10, 000 रुपए की लागत पड़ने वाले बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने का टैंडर रद्द कर दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने अडानी ग्रुप को झटका देते हुए 54 हजार करोड़ का टेंडर रद्द किया है। हिमाचल सरकार ने करीब 24 लाख उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर लगाने का करीब 3700 करोड़ का स्मार्ट मीटर लगाने का टेंडर रद्द किया है। हिमाचल सरकार की ओर से प्राप्त जानकारी में यह स्पष्ट रूप से नहीं बताया गया है कि यह टेंडर अडानी ग्रुप को दिया गया था या नहीं। लेकिन यूपी से आ रही खबरों में साफ तौर पर कहा गया है कि यूपी में मध्यांचल विद्युत निगम ने स्मार्ट मीटर का टेंडर रद्द कर दिया है। यह टेंडर 54,00 करोड़ का था। इसके लिए सबसे कम बोली अडानी ग्रुप ने लगाई थी और प्रत्येक मीटर 10,000 रुपए का तय किया गया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *