सुरक्षाबलों ने हंदवाड़ा में बरामद किया हथियारों का जखीरा, AK-47, ग्रेनेड और गोलियां जब्त

जम्मू कश्मीर पुलिस ने उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा जिले से अवैध हथियारों और गोला-बारूद के एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने ये कार्रवाई 11 मार्च को की। है। पुलिस ने बताया कि शालनार हैंगनीकूट इलाके से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। पुलिस ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच शूरू कर दी है।
जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि हैंगनीकूट से 2 मैगजीन और 75 राउंड के साथ एक एके 47, 10 ग्रेनेड, 26 UBGL ग्रेनेड, 8 UBGL बूस्टर, 2 फ्लेम थ्रोअर, 5 रॉकेट शेल और 3 रॉकेट बूस्टर जब्त किए गए हैं। इस मामले में विलगाम पुलिस स्टेशन में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

