विशाखा बनी मिस फेयरवेल तन्मय बने मिस्टर फेयरवेल।
विशाखा बनी मिस फेयरवेल तन्मय बने मिस्टर फेयरवेल।
कंडाघाट (दिनांक 30.03.2023) बुधवार दिनांक 29 मार्च,2023 को
कंडाघाट के दयानंद आदर्श विद्यालय में कक्षा नवमी के छात्रों द्वारा कक्षा दसवीं के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया । यह संपूर्ण आयोजन विद्यालय की कार्यक्रम संयोजिका नीलम भारद्वाज की देखरेख में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम कक्षा दसवीं के छात्रों का तिलक लगा कर स्वागत किया गया ।

उसके उपरांत उपस्थित विद्यार्थियों को एक – एक कर मंच पर बुला कर टास्क दिए गए , जिन्हें विद्यार्थियों ने बखूबी निभाया। सजधज कर आए विद्यार्थियों से मॉडलिंग करवाई गई जिनमें से बेस्ट को चुना गया। चुने गए बेस्ट से विद्यालय , समाज और परिवार से सम्बन्धित प्रश्न निर्णायक मंडल द्वारा पूछे गए। सभी से अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए बहुत ही बेहतरीन उत्तर दिए। उसी आधार पर मिस्टर और मिस फेयरवेल का चुनाव किया गया। तन्मय वर्मा को मिस्टर और विशाखा को मिस फेयरवेल के खिताब से नवाजा गया। वही स्नेहा को मिस रनर्स अप और अमन को मिस्टर रनर्स अप के लिए चुना गया ।

बेस्ट स्माइल महक , मिस ब्यूटीफुल यामिनी, मिस्टर हैंडसम आयुष शर्मा और टास्क में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए समृद्धि सिंह को चुना गया।
कक्षा दसवीं की छात्राओं रश्मि तथा रिद्धिमा ने बहुत ही भावपूर्ण शब्दों में सभी अध्यापकों का धन्यवाद किया ।
इस अवसर पर बोलते हुए विद्यालय प्रधानाचार्या ने कहा कि सभी विद्यार्थी इस विद्यालय के बेहतीन विद्यार्थी रहे हैं और उम्मीद करते है कि उनका परीक्षा परिणाम भी बेहतर आएगा जो विद्यालय का नाम रोशन करेगा । उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन में गुरुजनों के साथ – साथ माता – पिता का भी अहम योगदान रहता है और सदा उनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है । उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभा आशीर्वाद दिया । इस दौरान सभी के लिए जलपान का भी प्रबंध किया गया था । अंत में विद्यार्थियों द्वारा नृत्य कर भरपूर मनोरंजन किया गया ।

