दयानंद आदर्श विद्यालय में मनाया गया विद्यालय का स्थापना दिवस व वैशाखी और हिमाचल दिवस का उत्सव।

दयानंद आदर्श विद्यालय में मनाया गया विद्यालय का स्थापना दिवस व वैशाखी और हिमाचल दिवस का उत्सव।
कंडाघाट (दिनांक 13.04.2023)
कंडाघाट के दयानंद आदर्श विद्यालय में आज विद्यालय का 37 वा स्थापना दिवस मनाया गया। इसके साथ ही बैसाखी का उत्सव व हिमाचल दिवस समारोह भी आयोजित किया गया। सर्वप्रथम यज्ञ का आयोजन किया गया । इसके उपरांत संविधान निर्माता डॉक्टर भीम राव अंबेडकर को भी श्रद्धांजलि देते हुए संविधान के निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा अपने विचार प्रस्तुत किए गए और विद्यालय अध्यापक देव शर्मा द्वारा डाक्टर अंबेडकर, वैशाखी और हिमाचल दिवस पर बोलते हुए सबको अवगत करवाया गया।


इसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। सभी विद्यार्थी और अध्यापक आज हिमाचली और पंजाबी पारंपरिक भारतीय परिधान पहन कर विद्यालय आए। अंत में विद्यालय प्रधानाचार्या ने बोलते हुए कहा कि यह सभी महत्वपूर्ण दिन हैं और हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा है। हमें इन सभी महत्वपूर्ण दिनों को मनाना चाहिए ताकि हम अपनी संस्कृति से जुड़े रहे और इस देश के कल्याण हेतु जिस ने भी अपना योगदान दिया है उन्हे स्मरण करते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *