ऑस्कर के दौरान रिलीज हुआ ‘द लिटिल मरमेड’ का ट्रेलर

95वें अकादमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर्स 2023 का समापन हो गया है। इस खास मौके पर भारत ने भी अपना जलवा दिखाया। इस बार भारत की झोली में दो ऑस्कर अवॉर्ड आए, जिसने देश का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। वहीं दूसरी ओर डिज्नी की ‘द लिटिल मरमेड’ रीमेक का ट्रेलर भी ऑस्कर सेरेमनी के दौरान जारी किया गया है। इससे पहले बीते साल अक्तूबर में डिज्नी की ओर से ‘द लिटिल मरमेड’ का पोस्टर रिलीज किया गया था।
इस फिल्म में किंग ट्राइटन की सबसे छोटी बेटी एरियल की कहानी दिखाई जाएगी, जो एक इंसान, प्रिंस एरिक को बचाती है। दिलचस्प बात यह है कि वह उसके प्यार में पड़ जाती है। उसके बाद एरियल का साहसिक कार्य रोमांच की प्यास के साथ एक सुंदर और उत्साही युवा मरमेड की कहानी का आधार बनता है। ‘द लिटिल मरमेड’ के रीमेक को जेन गोल्डमैन और डेविड मैगी ने लिखा है। फिल्म में बहुत सारे बड़े-बड़े स्टार्स हैं, जिन्होंने कैरेकटर्स को अपनी आवाज दी है। यह फिल्म 26 मई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *