हॉलीवुड अभिनेता डार्सी ग्रे ने शिमला में की शूटिंग

हॉलीवुड अभिनेता डार्सी ग्रे इन दिनों हिल्सक्वीन शिमला में हैं। इनके साथ क्रू टीम के तीन लोग भी शिमला पहुंचे हैं। दो दिन से डार्सी ग्रे राजधानी शिमला में लक्कड़ बाजार के बड़श क्षेत्र में एक बीएंडबी (ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट) में ठहरे हुए हैं। सोमवार को उन्होंने ऐतिहासिक मालरोड और रिज मैदान की सैर भी की। इसके साथ अंग्रेजों के समय की बनीं इमारतों का भी दीदार किया। डार्सी का कुल्लू मनाली जाने का भी कार्यक्रम है। होटल संचालक मोहित बग्गा ने बताया कि डार्सी ग्रे एक डॉक्यूमेंट्री के सिलसिले से शिमला पहुंचे हैं। उन्होंने क्रू के सदस्यों के साथ जंगल में कुछ दृश्य फिल्माए।
उन्होंने बताया कि डार्सी ग्रे शिमला में अंग्रेजों के समय की बनीं पुरानी इमारतों को जानने के उत्सुक थे। इसके अलावा हिमाचल की संस्कृति के बारे में भी वह रूबरू हुए। उन्होंने हिमाचल में सेब की उत्पति के बारे भी लोगों से जानकारी ली। गौरतलब है कि डार्सी ग्रे का जन्म 1991 को लंदन में हुआ था। डार्सी ने लंदन के प्रमुख अभिनय स्कूलों में से एक ड्रामा सेंटर लंदन में अध्ययन किया। 2022 में अभिनेता डार्सी को एक सीरियल ड्रामा एम्मरडेल में मार्कस डीन के रूप में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है। वह कुछके फिल्मों में भी अभिनय कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *