कसौली रोड से 200 मीटर नीचे खाई में गिरी कार: तीन युवकों की मौके पर मौत

आज प्रातः करीब 6:00 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमे तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई यह हादसा कसौली में हुआ कसौली रोड से करीब 200 मीटर नीचे गहरी खाई में कार के गिरने से तीन युवक मौके पर ही मृत पाए गए

पुलिस थाना कसौली के अंतर्गत, मुकाम जंगेशू में स्थानीय लोगों ने एक कार न० HP12H- 6577 जंगेशू – कसौली रोड से करीब 200 मीटर नीचे खाई में गिरी हुई देखी। जिसमें करीब 03 व्यक्ति दुर्घटना की वजह से मौका पर ही मृत पाए गए। (आसपास के लोगों का कहना है कि प्रातः करीब 4:00 बजे उन्हें कुछ आवाजें सुनाई दी थीं। (शायद उसी समय यह कार सड़क से नीचे गिरी होगी।) मृतकों के नाम निम्नलिखित हैं :-

1) सूरज ठाकुर उम्र करीब 29 वर्ष, पुत्र राजेंद्र ठाकुर निवासी गांव अभीर पुर नालागढ़
2) शुभम निवासी नालागढ़
3) संगम निवासी कुरुक्षेत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *