एक सरकार पांचवें वर्ष में प्रदेश में संस्थान खोलती है, दूसरी सत्ता में आते ही संस्थानों को बंद कर देती है

  • स्कूल व कॉलेज बंद करने का लगाया आरोप
  • आप आदमी पार्टी ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन
  • राज्यस्तरीय प्रदर्शन था लेकिन पार्टी एक दर्जन कार्याकर्ताओं को भी जुटाने में भी नाकाम रही।

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कांग्रेस व भाजपा दोनों आपस में मिली हुई है।

सोलन, 17 ): आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में बंद किए स्कूल व कॉलेजों के विरोध में सडक़ों पर उतर गई है। आप ने इसके विरोध में सोलन में कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर की अध्यक्षता में यह प्रदर्शन किया। हालांकि पार्टी का यह राज्यस्तरीय प्रदर्शन था लेकिन पार्टी एक दर्जन कार्याकर्ताओं को भी जुटाने में भी नाकाम रही। आम आदमी पार्टी ने सरकार व कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आम आदमी पार्टी लगाया कि प्रदेश में कांग्रेस व भाजपा दोनों आपस में मिली हुई है। एक सरकार के पांचवें वर्ष में प्रदेश में संस्थान खोलने की झड़ी लगा देती है और दूसरी सत्ता में आते ही इन संस्थानों को बंद कर देती है। यह सिलसिला पिछले कई वर्षों से चला हुआ है। दोनों पार्टी केवल राजनीति कर रही है। इससे आम आदमी अब परेशान हो गया है।
आप के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार का प्रदेश में दो सौ से अधिक सरकारी स्कूल व कालेज बंद करने का फैसला निंदनीय है। इससे स्पष्ट हो गया है कि सरकार गरीब बच्चों को शिक्षा के हक से वंचित करने में लगी हुई है। उनका कहना है कि सरकार की 20 से कम छात्रों की संख्या वाले स्कूलों को भी बंद करने की योजना है। अब सरकार बताए कि इन स्कूलों में पढ़ रहे गरीब बच्चें शिक्षा के लिए अब कहां जाएंगे। पहाड़ों में स्कूल पास -पास नहीं है कि एक स्कूल से बच्चे दूसरे स्कूल में आसनी से पहुंच जाए। उन्होंने भाजपा पर भी आरोप लगाया कि जब प्रदेश में उनकी सरकार थी तो चार वर्ष तक कुछ नहीं किया और पांचवे वर्ष में संस्थानों को खोलने की झड़ी लगा दी। बिना बजट के संस्थान खोल दिया। यह सब राजनीति से प्रेरित था। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन में भले ही कार्यकर्ताओं की संख्या कम रही हो लेकिन जोश व उत्साह कार्यकर्ताओं में कम नहीं हुआ है।

फोटो कैप्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *