गिरफ्तार अभ्यर्थी का रिमांड बढ़ाया, पूछताछ में हो सकते हैं कई अहम खुलासे

*गिरफ्तार अभ्यर्थी का रिमांड बढ़ाया, पूछताछ में हो सकते हैं कई अहम खुलासे, अब तक पांच FIR दर्ज*ड्राइंग टीचर पेपर लीक प्रकरण पर कोर्ट में सुनवाई, कल तक रिमांड पर भेजापुलिस पूछताछ में हो सकते हैं कई अहम खुलासे, अब तक पांच एफआईआर दर्जपोस्ट कोड 980 ड्राइंग मास्टर पेपर लीक मामले में मंगलवार को गिरफ्तार अभ्यर्थी सुनीता देवी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को 31 तक पुलिस रिमांड में रखने के आदेश दिए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि पुलिस रिमांड में आरोपी से होने वाली पूछताछ में इस भर्ती से जुड़े कई और राज बाहर आ सकते हैं। बताते चलें कि इस मामले में विजिलेंस ने तीन मार्च को मुख्य आरोपी उमा आजाद, उसके बेटे निखिल और बिलासपुर निवासी सुनीता कुमारी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उसके बाद सुनीता ने हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी लगाई थी, जिसे 14 मार्च को न्यायलय ने खारिज कर दिया था। उधर, संबंधित भर्ती का रिकार्ड भंग किए आयोग से मिलने के बाद विजिलेंस ने जांच तेज कर दी थी, जिसके बाद मिले अहम साक्ष्यों के आधार पर मंगलवार को एसआईटी ने सुनीता कुमारी को उसके अस्थायी निवास हाउस बोर्ड कालोनी से गिर तार किया था। गौरतलब है कि कर्मचारी चयन आयोग में 23 दिसंबर, 2022 को सामने आए जेओएआईटी परीक्षा भर्ती पेपर लीक मामले के बाद अब तक दर्ज हुई विभिन्न पांच एफआईआर में 13 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जिनमें से चार को जमानत पर रिहा किया जा चुका है, जबकि नौ अभी पुलिस और न्यायिक हिरासत में चल रहे हैं।पांच अन्य आरोपी 31 तक पुलिस हिरासत में चल रहे हैं। इनमें पोस्ट कोड 980 कला अध्यापक मामले में निखिल आजाद जबकि उसके भाई नितिन आजाद को जूनियर ऑडिटर मामले में कोर्ट से मंजूरी मिलने के बाद एसआईटी ने गिरफ्तार करके दोबारा हिरासत में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *