ग्राम पंचायत कोरों केन्थड़ी के केन्थड़ी वार्ड में न हो बोर, ग्रामीणों ने पंचायत से किया आग्रह

ग्राम पंचायत कोरों केन्थड़ी के केन्थड़ी वार्ड में बोर न करवाने को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन औऱ पंचायत से अपील की है उन्होंने कहा है कि वे सभी केन्थड़ी के रहने वाले हैं और प्रशासन से अनुरोध करते हैं कि उनके वार्ड केन्थड़ी में प्राकृतिक स्रोत सूखने की कगार पर है, इसकी वजह से उनके वार्ड में बोर होना है अतः ग्राम वासियों ने ग्राम पंचायत कोरों केन्थड़ी से अनुरोध किया है कि ग्राम पंचायत उनके वार्ड में हो रहे बोर को रुकवा कर भविष्य में भी कोई बोर ना करने की अनुमति दें, इसके लिए कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए इसके लिए सभी ग्राम वासियों ने ग्राम पंचायत कोरों केन्थड़ी से कहा है कि यदि वे इस कार्य को करेंगे तो वह इसके आभारी रहेंगे इस दौरान ग्रामवासी राजेंद्र,रजत,कुलवंत, रविंद्र, वीरेंद्र,धीरज,मनीष, रोहित ठाकुर,अर्जुन ठाकुर, पंकज कुमार, सुनील कुमार, अरुण ठाकुर, नीरज ठाकुर,संजीव मेहता, शुभम ठाकुर, चतर सिंह और नवीन सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *