कॉरपोरेट रिटायरीज़ कमेटी के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त SP सोलन से की शिष्टाचार भेंट


हिमाचल प्रदेश कॉरपोरेट सेक्टर रिटायरीज़ कोऑर्डिनेशन कमेटी के प्रदेश वरिष्ठ मीडिया प्रभारी विनोद कुमार गुप्ता एवं ज़िला सोलन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सफ़दर हुसैन ने आज सोलन में नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक श्री साई दत्तात्रेयवर्मा, आईपीएस से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर दोनों पदाधिकारियों ने श्री साई दत्तात्रेयवर्मा को सोलन में नई ज़िम्मेदारी संभालने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही ज़िले में कानून-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था तथा आम जनता की सुरक्षा से जुड़े विषयों पर संक्षिप्त चर्चा भी हुई।

विनोद कुमार गुप्ता और सफ़दर हुसैन ने आशा व्यक्त की कि श्री साई दत्तात्रेयवर्मा के नेतृत्व में सोलन ज़िले में पुलिस प्रशासन और अधिक सुदृढ़ होगा तथा आम जनता को बेहतर सुरक्षा एवं सेवाएं मिलेंगी। नवनियुक्त एसपी ने भी सहयोग और संवाद बनाए रखने का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *