You are here:Home » बदला जाएगा बॉर्डर नाकों पर तैनात स्टाफ: सुक्खू
बदला जाएगा बॉर्डर नाकों पर तैनात स्टाफ: सुक्खू
205 Views
बदला जाएगा बॉर्डर नाकों पर तैनात स्टाफ विधायक केवल पठानिया के सवाल पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू का जवाब*सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा के भीतर ऐलान किया है कि बॉर्डर के नाकों पर तैनात पुलिस और एक्साइज इत्यादि विभागों के स्टाफ को रोटेट किया जाएगा। यह देखा जाएगा कि कुछ चयनित कर्मचारी ही बार-बार बॉर्डर की पोस्टिंग पर तो नहीं आ रहे? इन्हें बार-बार क्यों यहां तैनात किया गया है? इस पर भी गौर किया जाएगा। मुख्यमंत्री कांग्रेस विधायक केवल सिंह पठानिया के अनुपूरक सवाल का जवाब दे रहे थे। केवल सिंह पठानिया ने एक सवाल उठाया था कि कांगड़ा के कंडवाल और तौकी बैरियर पर एक एएसआई के बड़े चर्चे हैं। कांगड़ा जिला में कहीं भी ट्रक या टिप्पर चोरी हो, तो वह पंजाब के एक डेरा बाबा नानक नामक स्थान पर मिलता है। यही एएसआई इन मामलों की जांच करते हैं, जो कई साल से वहां है।सरकार इसे चैक करे। इससे पहले इंदौरा से कांग्रेस विधायक मलेंद्र राजन ने उनके चुनाव क्षेत्र में ड्रग्स के खिलाफ चल रही कार्यवाही में पुलिस पर भी सवाल उठाए। जवाब में सरकार की तरफ से बताया गया कि इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में पिछले तीन साल में एनडीपीएस के तहत 187 मामले दर्ज किए, जिनमें 252 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। ड्रग्स के खतरे को देखते हुए सरकार ने पूर्व सरकार के समय पुलिस जिला नूरपुर के एसपी ऑफिस को बंद करने के बजाय मजबूत किया है। यहां 150 पद अतिरिक्त दिए हैं। सीएम की जगह अधिकृत थे मंत्री हर्षवर्धन चौहानबुधवार को विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की ओर से जवाब देने के लिए भी उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान को अधिकृत किया गया था, इसलिए सीएम के चंडीगढ़ से लौटने से पहले मुख्यमंत्री के सारे जवाब हर्षवर्धन चौहान ने दिए। इसकी एक वजह यह भी थी