नगर पंचायत राजगढ़ में हुए उपचुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी रंजीत 209 वोट से विजयी

नगर पंचायत राजगढ के वार्ड नंबर छह में होने वाला उपचुनाव आज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया । इस चुनाव में कांग्रेस समर्थक उम्मीदवार रंजीत ने 209 वोटों से जीत हासिल हुई । भाजपा समर्थक उम्मीद्वार वीना को 54 वोट मिले वहीं निर्दलीय उम्मीद्वार सतीश कुमार को मात्र 34 वोट मिले । वहीं 4 वोट नोटा के खाते में गए । गौरतलब है कि यहा वार्ड नंबर छंह मे पार्षद का पद पार्षद के विदेश चले जाने के कारण खाली हो गया था । इस वार्ड मे कुल 372 मतदाता थे और 300 मतदाताओं ने ई वी एम के माध्यम से अपने मत का प्रयोग किया । इसके अलावा एक मतदाता ने बेलेट पेपर से अपने मत का प्रयोग किया । ई वी एम से 160 पुरूष व 140 महिलाओं ने अपने मत का प्रयोग किया । कुल मतदान लगभग 80% रहा । मतदान संपन्न होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया । कयास लगाए जा रहे हैं कि इस चुनाव के परिणाम के बाद कांग्रेस नगर पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर कब्जा करने की कोशिश करेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *