You are here:Home » नूरा सिस्टर के विरोध में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता गिरफ्तार।
नूरा सिस्टर के विरोध में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता गिरफ्तार।
338 Views
धर्मपुर में चल रहे तीन दिवसीय जिला स्तरीय मनसा माता मेले की आखिरी सांस्कृतिक संध्या से पहले हिन्दू जागरण मंच ने विरोध जताया। यहां पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने मेले की आखरी सांस्कृतिक संध्या में भाग लेने आने वाली गायिका नूरा सिस्टर के विरोध में नारेबाजी की। हालांकि हिंदू जागरण मंच के सदस्य पहले से ही उनका मेले में आने को लेकर विरोध कर रहे थे। ऐसे में पुलिस ने गुरुवार दोपहर पहले धर्मपुर पंचायत के उप प्रधान अजय गरचा और रौडी पंचायत के बीडीसी सदस्य मनोज ठाकुर को डिटेन कर लिया। इस बात की भनक जैसे ही हिंदू जागरण मंच के अन्य कार्यकर्ताओं को चली तो वहां बड़ी संख्या पर धर्मपुर पड़ाव पर एकत्रित हुए और नूरा सिस्टर के आने पर प्रदर्शन किया साथ ही अजय और मनोज की रिहाई की मांग की। इस दौरान हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के नारे भी लगाए। वहीं पुलिस को जैसे ही पता चला कि हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता धर्मपुर पड़ाव पर एकत्रित हुए हैं तो वह तुरंत भारी-भरकम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और कई कार्यकर्ताओं को अपने साथ पुलिस थाना धर्मपुर ले गई।