स्टूडेंट स्पोर्ट्स प्रमोशन फाऊंडेशन 1 मई से 3 मई तक करेगा जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन

स्टूडेंट स्पोर्ट्स प्रमोशन फाऊंडेशन जिला सोलन की बैठक संपन्न हुई जिसमे जिला महासचिव यशु अरोड़ा की अध्यक्षता में आने वाली 1 मई से तीन मई तक पुलिस ग्राउंड सोलन में एक जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमे कबड्डी खो खो वाली बाल बैडमिंटन फुटबॉल ओर एथलेटिक्स और कराते ताइक्वांडो टैग ऑफ वार क्रिकेट और बास्केट वॉल जैसी प्रतियोगिता होगी जिसमे अंडर 14 और अंडर 17 और अंडर 19 एज ग्रुप में खिलाड़ी भाग ले सकते है और बैडमिंटन और कराते और ताइक्वांडो के उम्र अंडर 8 अंडर 10 अंडर 12 और 14,17,19 होगा।जिसमे खेलो इंडिया के लिए registration फीस 1000 रुपए होगी टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों से कोई फीस नहीं ली जाएगी ।इस अवसर पर विशेष रूप से महासचिव भारत संजय कौंडल और जिला प्रधान राजेश कुमार और उप प्रधान हिमाचल हरबंस सिंह और जिला उपप्रधान अर्चना ठाकुर और जिला महा सचिव यशु अरोड़ा और सचिव हिमाचल प्रदेश राजिंद्र सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *