You are here:Home » आज भारी बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट; तीन अप्रैल तक बर्फबारी और बूंदाबांदी के आसार, बागबान डरे
आज भारी बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट; तीन अप्रैल तक बर्फबारी और बूंदाबांदी के आसार, बागबान डरे
221 Views
*आज भारी बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट; तीन अप्रैल तक बर्फबारी और बूंदाबांदी के आसार, बागबान डरे*प्रदेश में तीन अप्रैल तक बर्फबारी और बूंदाबांदी के आसार, बागबान डरे
हिमाचल प्रदेश के कई भागों के लिए भारी बारिश और ओलावृष्टि का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में तीन अप्रैल तक मौसम के खराब बना रहने की संभावना है। आज भी प्रदेश में बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई गई है। कुछ भागों में ओलावृष्टि का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शिमला में भी मौसम खराब बना हुआ है। वहीं, 31 मार्च के लिए निचले व मध्य पर्वतीय कई भागों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का ओरेंज अलर्ट जारी हुआ है। पहली अप्रैल को भी मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर बारिश-बर्फबारी की संभावना है। तीन अप्रैल को मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में बारिश की संभावना है। चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है।वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान ने किसानों-बागबानों को चिंता में डाल दिया है, क्योंकि प्रदेश के 6500 फीट से कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इन दिनों सेब और दूसरे फलों की फ्लावरिंग शुरू हो गई है। फ्लावरिंग पर तापमान का गिरना और ओलावृष्टि दोनों ही खतरनाक हैं। बीते 15 दिनों के दौरान भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि से फलों को काफी नुकसान हो चुका है। मौसम विभाग ने किसानों-बागबानों की फसलों को नुकसान का अंदेशा जताया है और एंटी हेल नेट लगाने की एडवाइजरी जारी की है।गर्मियों में शिमला को नहीं सताएगा जल संकट15.55 लाख की नकदी चढ़ी मां के चरणों मेंराहुल गांधी पर जर्मनी के बोल पर बवाल; कांग्रेस ने किया स्वागत, तो भाजपा ने किया कड़ा विरोध