शक्तिपीठों में अष्टमी के दिन चढ़ा 42.42 लाख का चढ़ावा; 18 ग्राम सोना, अढ़ाई किलो चांदी

*65 हजार श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में नवाया शीश*प्रदेश के शक्तिपीठों में अष्टमी के दिन चढ़ा 42.42 लाख का चढ़ावा; 18 ग्राम सोना, अढ़ाई किलो चांदी मां को अर्पित चैत्र नवरात्र में नवमी के दिन गुरुवार को प्रदेश के पांच शक्तिपीठों में चिंतपूर्णी, ज्वालाजी, नयनादेवी, ब्रजेश्वरी देवी, चामुंडा देवी मंदिर में 65 हजार श्रद्धालुओं ने मईया के चरणों में शीश नवाया। प्रदेश के शक्तिपीठों में मईया के दर्शनों के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की लाइनें लगी रही। वहीं, चैत्र नवरात्र मेले में अष्टमी के दिन प्रदेश के शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं ने 42 लाख 42 हजार 718 रुपए का नकद चढ़ावा मईया के चरणों में चढ़ाया है। इसके अलावा मां के भक्तों ने मंदिरों में 18 ग्राम सोना और दो किलो 541 ग्राम चांदी मईया के चरणों में अर्पित की है। चैत्र नवरात्र मेलों के दौरान मंदिरों में मईया की विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। नवरात्र के लिए रंग-बिरेंगे सुगंधित फूलों से मईया के मंदिरों को सजाया गया है। इसके अलावा मां के दर्शनों के लिए मंदिर खुलने और बंद करने का भी अलग से समय तय किया गया है। ऊना जिला के उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि चिंतपूर्णी मंदिर में नवरात्र मेले में नवमी के दिन करीब दस हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया।उन्होंने बताया कि अष्टमी पर मंदिर न्यास को सात लाख 72 हजार 935 रुपए चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा चार ग्राम सोना और 490 ग्राम चांदी भक्तों ने चढ़ावे के रूप में मां को अर्पित की है। वहीं, नयनादेवी मंदिर में नवमी के दिन सात हजार श्रद्धालुओं ने मईया के चरणों में शीश नवाया। नयना देवी मंदिर अधिकारी विपिन ठाकुर ने बताया कि नवरात्र मेले में अष्टमी के दिन मंदिर न्यास को 14 लाख 45 हजार 274 रुपए का नगद चढ़ावा प्राप्त हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *