सिरमौर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारग में शिक्षक दिवस बड़े ही धूमधाम से आयोजित

देवराज शर्मा सिरमौर
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारग में शिक्षक दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इसके अतिरिक्त विद्यालय में शिक्षा विभाग के आदेशानुसार शिक्षा संवाद मेला, विज्ञान व गणित मॉडल प्रदर्शनी और पुस्तक मेले का आ एफसीयोजन किया गया।विद्यालय के होनहार बच्चों के द्वारा विभिन्न प्रकार के आकर्षक व ज्ञानवर्धक मॉडल प्रदर्शित किए गए।इस अवसर पर बच्चों,अध्यापकों , ग़ैर अध्यापकों ,एसएमसी समिति सहित अभिभावकों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की व प्रदर्शनी का अवलोकन व बच्चों की अतुलनीय मेहनत की सराहना की। शिक्षक दिवस पर बच्चों द्वारा अध्यापकों को सम्मानित किया गया और साथ ही अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
अंत में प्रधानाचार्य रोहित वर्मा ने बच्चों के भावी जीवन को सुखमय और सफल बनाने के लिए शिक्षक के महत्वपूर्ण योगदान से अवगत करवाया और जीवन में नेक कार्य करते हुए निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *