*पाकिस्तान के कराची में खाद्य वितरण केंद्र पर भगदड़ में 11 की मौत, पेशावर में सिख व्यवसायी की गोली मारकर हत्या*
पाकिस्तान में आर्थिक हालात पहले ही दयनीय थे कि अब लोगों को आटे के लिए अपनी जान तक गंवानी पड़ रही है।शुक्रवार को पाकिस्तान के बंदरगाह शहर कराची में एक रमजान खाद्य वितरण केंद्र में भगदड़ मचने से महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। livenews24tvofficial इतना ही नहीं कई अन्य लोग घायल भी हो गए। जानकारी के मुताबिक केंद्र पर भगदड़ तब हुई जब कुछ लोगों ने अनजाने में बिजली के तार पर पैर रख दिया। जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि बिजली के तार पर पैर रखने के बाद हुई भगदड़ के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को धक्का देना शुरू कर दिया, जिससे दो महिलाएं और दो बच्चे पास में बह रहे नाले में गिर गए। हादसे में कई लोग घायल भी हो गए। गौरतलब है कि कराची में हुए इस ताजा हादसे के साथ, पाकिस्तान में मुफ्त भोजन केंद्रों में भगदड़ से मरने वालों की संख्या कम से कम 22 पहुंच गई है। पाकिस्तान को एक बार फिर चीन ने 2 अरब डॉलर का ऋण दिया लगभग दिवालिया होने की कगार पर पहुंच चुके पाकिस्तान को एक बार फिर चीन ने सहारा दिया है। पाकिस्तानी वित्त मंत्री इशाक डार ने शुक्रवार को कहा कि चीन ने पिछले सप्ताह मैच्योर हुए 2 अरब डॉलर का ऋण दिया था, जिससे पाकिस्तान को भुगतान संकट में तत्काल राहत मिलती दिख रही है। इशाक डार ने संसद में बताया कि सभी संबंधित दस्तावेज पूरे कर लिए गए हैं। इसके बाद बीते 23 मार्च को इस लोन राशि को जारी कर दिया गया है। हालांकि अभी तक न तो बीजिंग सरकार और न ही चीन के केंद्रीय बैंक ने इस मसले पर टिप्पणी की है। हालांकि, इशाक डार ने नई मैच्योर डेट या व्यवस्था की अन्य शर्तों के बारे में