हिम सेवा संस्थान कंडाघाट द्वारा क्षेत्रीय अस्पताल कंडाघाट के लिए तीन व्हीलचेयर दान में दी गई

हिम सेवा संस्थान द्वारा आज कंडाघाट में उपमंडलाधिकारी सिद्धार्थ आचार्य के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल कंडाघाट के लिए तीन व्हीलचेयर दान में दी गई ।इस अवसर पर हिम सेवा संस्थान द्वारा लोगों से अपील की गई कि वह अधिक से अधिक हिम सेवा संस्थान से जुड़े और सामाजिक कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें ।

हिम सेवा संस्थान द्वारा स्थानीय जनता से यह भी अपील की गई कि अगर उनके पास बेसाखी, व्हीलचेयर या वॉकर बिना जरूरत के पड़ी है तो वह हिम सेवा संस्थान को दान कर सकते हैं जिससे कि किसी जरूरतमंद की मदद हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *