प्रेस क्लब सोलन के निर्माण को लेकर जल्द सीएम सुक्खू से मुलाकात करेंगे प्रेस क्लब सोलन के सदस्य

सोलन – 17 अप्रैल

  • डीसी सोलन मनमोहन शर्मा का स्वागत कर शहर की समस्याओ के बारें में क्लब के सदस्यों ने करवाया अवगत
  • प्रेस क्लब सोलन की मासिक बैठक हुई आयोजित, सदस्यों को वितरित किए गए ट्रैक सूट

सोमवार को प्रेस क्लब सोलन की मासिक बैठक का आयोजन प्रेसरूम सोलन में किया गया जिसमें विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की गई वही जल्द ही प्रेस क्लब सोलन के निर्माण को लेकर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से भी प्रेस क्लब सोलन के पदाधिकारी मिलने वाले हैं इसको लेकर भी चर्चा की गई। प्रेसरूम सोलन में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता क्लब के चीफ पैटर्न मुकेश कुमार और अध्यक्ष मनीष शारदा ने की। इस दौरान आने वाले दिनों में क्या गतिविधियां प्रेस क्लब सोलन की रहने वाली है इसको लेकर चर्चा की गई और सोलन के नए डीसी मनमोहन शर्मा से भी मुलाकात कर शहर में पेश आ रही समस्याओं के बारे में उन्हें अवगत करवाया गया है।

प्रेस क्लब सोलन के अध्यक्ष मनीष शारदा ने सभी सदस्यों का स्वागत बैठक के दौरान किया और क्लब को किस तरह से सामाजिक कार्यों के साथ आगे बढ़ाया जाए इस पर चर्चा की, वहीं महासचिव प्रताप भारद्वाज में बैठक का संचालन किया और क्लब द्वारा भविष्य में किए जाने वाले कार्यों को लेकर सदस्यों के साथ अपनी बात रखी।

इस दौरान क्लब की ऑर्गेनाइजिंग सेकेट्री मोहिनी सूद ने बताया कि सोमवार को प्रेस क्लब सोलन की मासिक बैठक आयोजित हुई है जिसमें विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा हुई है वही सोलन के नए डीसी मनमोहन शर्मा से भी प्रेस क्लब सोलन के सदस्यों ने मुलाकात की है और शहर में किस तरह से जनता और प्रशासन के बीच सामंजस्य स्थापित किया जाए इस को लेकर चर्चा की गई है।

वहीं डीसी सोलन से प्रेस क्लब सोलन के निर्माण को लेकर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई है और उन्होंने आश्वासन दिया है कि जो भी सहायता क्लब को प्रशासन से चाहिए वह उन्हें मिलेगी। उन्होंने कहा कि आज बैठक के दौरान क्लब के सदस्यों को ट्रैक सूट वितरित किए गए हैं। इसी के साथ इस पर चर्चा हुई कि प्रेस क्लब सोलन के निर्माण को लेकर भूमि का चयन किया जा चुका है और प्रेस क्लब का निर्माण जल्द हो इसको लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भी मुलाकात की जाएगी।

वहीं आगामी दिनों में किन खेल गतिविधियों और अन्य सामाजिक कार्यो को लेकर क्या-क्या कार्य किए जाने हैं इसको लेकर चर्चा की गई है। इस दौरान क्लब की बैठक में महासचिव प्रताप भारद्वाज, वरिष्ठ पत्रकार सतीश बंसल,मनमोहन वशिष्ठ, भूपेंद्र ठाकुर,कीर्ति कौशल,संदीप शर्मा,मनीष,सौरभ शर्मा,मदन हिमाचली,ऋतु हांडा,भावना,मनोज, अमित, ललित,रोहित गोयल, जय ठाकुर,सुनील, विनोद, विशाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *