अंतरराष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पच्छाद के प्रेस बन्धुओं ने सराहां में की बैठक आयोजित
सराहां सिरमौर
अंतरराष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बुधवार को पच्छाद के प्रेस बन्धुओं ने सराहां में एक बैठक का आयोजन किया जिसमें सर्वप्रथम पत्रकारिता के पेशे में निस्वार्थ भाव से अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए दिवंगत हुए पत्रकार बन्धुओं को श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये।उसके उपरांत प्रेस की आज़ादी,अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता,व राष्ट्र निर्माण में वर्तमान परिक्षेप में प्रेस की भूमिका व ईमानदारी पूर्वक अपना कार्य करने में पत्रकारों को आ रही समस्या इत्यादि विषयों पर सार गर्भित चर्चा की गई।इस अवसर पर पत्रकारों को सुरक्षा,पेंशन व स्वास्थ्य बीमा जैसी मूलभूत आवश्यकताओं को एक जुट होकर सरकार के समक्ष रखने का भी निर्णय लिया गया।इस अवसर पर संजय राजन,देवराज शर्मा,आर डी पराशर,तरुण खुराना,सुरेश कुमार,अशोक चौहान,विकास वर्मा बेठक में उपस्थित थे।

