उपमंडल स्वारघाट की ग्राम पंचायत कुटैहला के गांव काथला में छत पर लगाया गया पंखा परिवार के लिए बना आफत
स्वारघाट subhash
उपमंडल स्वारघाट की ग्राम पंचायत कुटैहला के गांव काथला में छत पर लगाया गया पंखा परिवार के लिए आफत बनकर सामने आया है।
जानकारी के अनुसार गांव काथला का रमेश कुमार अपने टीननुमा मकान में परिवार सहित सो रहा था।
रमेश कुमार ने छत पर लगे पंखे को ऑन कर दिया। सर्दियों में लम्बे समय तक बंद रहे पंखे का छत के साथ लगा नट ढीला हो चुका था लेकिन इससे बेखबर पूरा परिवार नींद में सो रहा था।
रात करीब 2 बजे यह चलता पंखा नीचे बिस्तर पर रमेश कुमार के मुंह पर आकर गिरा जिससे पंखे के ब्लेड लगने से रमेश कुमार घायल हो गया।
हादसे के दौरान रमेश की धर्मपत्नी व बच्चे भी उसके साथ सो रहे थे लेकिन गनीमत रही कि वह बाल बाल बच गए।
पंखे के ब्लेड से रमेश कुमार की आंख और ठुड्डी पर गहरे जख्म हो गए। हालत यह बन गई कि रमेश कुमार को रात को ही 5 किलोमीटर दूर स्वारघाट पहुंचाना पड़ा जहां पर उसके चेहरे से टपकते खून को रोकने के लिए 8 टांके लगाने पड़े।
रमेश के परिवार अनुसार मकान की छत लकड़ी की बनी हुई थी जिस पर एंगल के सहारे पंखे को फिट किया गया था लेकिन पंखे को लटकाने के लिए लगाए गए नट बोल्ट ढीले हो चुके थे जिसपर उन्होंने ध्यान नहीं दिया और यही पंखा परिवार के लिए मुसीबत बन गया।

