सोलन डीसी कार्यालय आज से पेपर लैस हो गया

सोलन डीसी कार्यालय आज से पेपर लैस हो गया है। शुरुआती दौर में डायरी व डिस्पेच ब्रांच को पेपरलेस किया है यहाँ पर जितनी भी डाक आ रही है उसे स्कैन कर सम्बंधित ब्रांचों को ऑनलाइन ही भेजा जा रहा है। थोड़े दिनों मेंअब कर्मचारियों के टेबल व अलमारियों में फ़ाइल नज़र नही आएगी। आफिस का काम अब ऑनलाइन होगा। इससे एक क्लिक से अधिकारी पेंडिंग काम का पता कर सकते। पू र्व में कई लोगों की फरियादें फाइलों में ही दबी रहती थी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु ने अपने बजट भाषण में डीसी ऑफिस कार्यालयों को ई आफिस बनाने का ऐलान किया है। इसके बाद से ही यह कवायद शुरू हुई है।
इसको लेकर पिछले बुधवार को उपायुक्त कार्यालय के समस्त अधिकारियों तथा कर्मचारियों के लिए सोमवार को ई-ऑफिस प्रणाली पर आधारित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त मनमोहन शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि डीसी ऑफिस में ई-ऑफिस प्रणाली शीघ्र ही लागू होगी। इसके अंतर्गत कार्यालय के तमाम सरकारी कार्य डायरी से लेकर डिस्पेच, नोटिंग, ड्राफ्टिंग, फाइलिंग तथा विभिन्न प्रकार के पत्राचार तक ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से किए जाएंगे। डीसी ऑफिस के सभी अनुभाग आने वाले समय में इस प्रणाली के माध्यम से एक दूसरे के साथ जुड़ जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे कार्य में दक्षता व पारदर्शिता लाई जाएगी तथा पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने में भी मदद मिलेगी। डीसी ऑफिस के बाद जिला में सभी एसडीएम कार्यालयों को भी इस प्रणाली के तहत लाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *