अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला बैठक सोलन में संपन्न हुई।

21मई,2023
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला बैठक सोलन में संपन्न हुई, जिसमें पूर्व में की गई सामाजिक अनुभूति की समीक्षा की गई। यह बैठक कल से चलाए जाने वाले सदस्यता अभियान को लेकर की गई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यता अभियान की जानकारी देते हुए सदस्यता प्रमुख अमित शर्मा जी ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सोलन जिला के चौदह इकाइयों में आठ हजार सदस्यता करेगी । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सोलन जिला के सभी विद्यालयों से अनुरोध करेगी कि विश्व के सबसे बड़े राष्ट्रीय संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ जुड़े ।


